श्रीकृष्ण की मनोरम बाल लीलाओं का मंचन श्री हनुमान मंदिर समिति (पंजी.)गली नं 6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली में रात से सुबह तक चली # rjspositivemedia@gmail.com


 श्री हनुमान मंदिर समिति (पंजी.)गली नं 6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली में रात से सुबह  तक चली श्रीकृष्ण की मनोरम बाल लीलाएं।
उत्तर पूर्वी दिल्ली। श्री हनुमान मंदिर समिति (पंजी.)गली नं 6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली में मध्यरात्रि भगवान् श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद आज तड़के तक उनकी बाल-लीलाओ का भी हजारों भक्तो ने आनंद लिया। 
समिति के प्रवक्ता विजय शर्मा ने बताया,कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भगवान शिव -पार्वती,शेष शैय्या पर भगवान श्री विष्णु व माता लक्ष्मी, परमपिता श्री ब्रह्मा जी के दरबार में ब्रह्मर्षि नारद का आगमन और भगवान श्री कृष्ण के जन्म के बाद  चांदी के पालने में उनको झूला झुलाकर भक्तों ने पूरा आनंद लिया।
इस अवसर पर महंत श्री सतीश भाई, मुख्य पुजारी पं.संजय गौड़, जोगिंदर प्रधान,पं.अशोक शर्मा, अशोक जायसवाल, अमित गुप्ता, सुरेश गर्ग,बिल्लू राजपूत, ठाकुर किशन चंद सहित दर्जनों वालियंटरर्स ने पूरी व्यवस्था संभाली। भक्तों को बर्फी,पेडे,फल,धनिये की पंजीरी,गोंद की नारियल बर्फी व चरनामृत वितरित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia