ममता सागर फाउंडेशन और आरडब्ल्यूए,मधु विहार ने प्रस्तुत किया आरजेएस आजादी की अमृत गाथा का 136A व B संस्करण
ममता सागर फाउंडेशन और आरडब्ल्यूए,मधु विहार ने प्रस्तुत किया आरजेएस आजादी की अमृत गाथा का 136A व B संस्करण
महिला स्वतंत्रता सेनानियों और नेताजी बोस, चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह आदि को आरजेसिएंस ने दी श्रद्धांजलि.
नई दिल्ली । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस2023 की थीम "डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी" विषय पर 5 मार्च को आयोजित आजादी की अमृत गाथा 136A वेबिनार में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की पूर्व सदस्या ज्योतिका कालरा ने कहा कि नारी को सम्मान के साथ सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
Co-orgnizer
आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि वेबिनार का आयोजन रामजानकी संस्थान, आरजेएस द्वारा ममता सागर फाउंडेशन की संस्थापक निदेशक प्रतिभा दीक्षित के सहयोग से आयोजित किया गया।
अपने ओपनिंग रिमार्क्स में आरजेएस एडवाइजर और कंज्यूमर पॉलिसी के अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ प्रो. बिजाॅन कुमार मिश्रा ने महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी जरूरतों को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अमृत कौर बसरा ने समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया और .
"डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी" पर व्याख्यान दिया। ऑल इंडिया वीमेंस कांफ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष बीना जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि लड़कों को बहनों से ईर्ष्या नहीं रखनी चाहिए। बहन भाई के रिश्ते मजबूत बनेंगे तो घर परिवार समृद्ध होगा।
5 मार्च की शाम को आजादी की अमृत गाथा 137-B का आयोजन सकारात्मक भारत होली मिलन उत्सव के रूप में आरडब्ल्यूए मधु विहार प्रधान रणवीर सिंह सोलंकी की अगुवाई में किया गया।
मुख्य वक्ता विचारक सुरजीत सिंह दीदेवार ने कहा कि आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने में होली का महत्व है। उन्होंने आरजेएस की सकारात्मक भारत-उदय यात्रा-माउंट आबू, के बैनर लोकार्पण कार्यक्रम में 23 मार्च को पटेल नगर में आरडब्ल्यूए प्रधानों को आमंत्रित किया। इस अवसर पर आरजेएस स्टार गायक सुरेंद्र आनंद ने
"ताकत वतन की तुमसे है और इंसाफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चलके" गीतों से आरडब्ल्यूए प्रधानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि सकारात्मक सोच हमें शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर करता है। सकारात्मक भारत उदय आंदोलन की 163 सकारात्मक बैठकों और 160 से ज्यादा फेसबुक लाइव के उपरांत आजादी का अमृत महोत्सव में 150 कार्यक्रमों के लक्ष्य के साथ बढ़ते हुए 6 अगस्त 2023 को आजादी की अमृत गाथा पुस्तक का लोकार्पण नई दिल्ली में करने की घोषणा की। सफल मंच संचालन सुरेंद्र झा ने किया।
सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणवीर सिंह सोलंकी ने नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने पर बल दिया और सकारात्मक भारत के प्रयासों की सराहना की।
उदय कुमार मन्ना
राष्ट्रीय संयोजक आरजेएस
83686263688
Comments
Post a Comment