पाॅजिटिव मीडिया, दिल्ली का ब्रह्मकुमारीज आश्रम भ्रमण का प्रथम दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत , वापसी पर प्रेस वार्ता
पाॅजिटिव मीडिया, दिल्ली का ब्रह्मकुमारीज आश्रम भ्रमण का प्रथम दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत , वापसी पर प्रेस वार्ता
विशेष आजादी की अमृत गाथा में सेनानी
गोकुल वर्मा, बीरेंद्र पाल व विजय सिंह पथिक व ब्रह्मा बाबा की स्मृति को नमन्
नई दिल्ली। आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया फैमिली दिल्ली की
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू यात्रा के पहले दिन की यात्रा में आज आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया परिवार ने इंडिया वन सोलर पावर प्रकल्प, आनंद सरोवर, संजय पार्क, दादी गुलजार पार्क, शांति वन परिसर का भ्रमण किया, और करीब से यहां के प्रकल्पों को देखा। रामजानकी संस्थान, आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजादी की अमृत गाथा के 142 वें विशेष संस्करण में सकारात्मक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक यात्रा, ब्रह्मकुमारीज आश्रम ,, राजस्थान 27 मार्च 2023 को पहुंचने पर प्रथम दिवसीय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
उसके बाद लगभग 80 एकड़ में फैले शांति वन परिसर के विशाल डायमंड हाल जहां एक साथ 25000 लोग बैठते है उसका भ्रमण किया।
इस यात्रा में लेखक डा.हरिसिंह पाल, योग व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डा पुष्पा पाल , विचारक सुरजीत सिंह दीदेवार, लेखक राजेंद्र उपाध्याय, पत्रकार नीरज सोनी,आकाश श्रीवास्तव,और प्रांजल श्रीवास्तव,और आरजेएस ऑब्जर्वर दीपचंद माथुर सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।
आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि आरजेएस की दिल्ली, गुजरात और पटना से 26 मार्च को छ: दिवसीय माउंट आबू यात्रा का प्रारंभ हुई। पहले दिन के इस भ्रमण में बी के पल्लवी, बीके गजानन और देवेन्द्र भाई साथ रहे।
उदय मन्ना
आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक
8368626368
rjspositivemedia@gmail.com
Comments
Post a Comment