G-20 सम्मेलन और एनएबीएच पेशेंट सेफ्टी सम्मेलन के मद्देनजर आरजेएस पीबीएच करेगा बैठक.आकर्षण का नियम विषय पर सुरजीत सिंह दीदेवार का व्याख्यान 10 सितंबर को।
G-20 सम्मेलन और एनएबीएच पेशेंट सेफ्टी सम्मेलन के मद्देनजर आरजेएस पीबीएच करेगा बैठक.
आकर्षण का नियम विषय पर सुरजीत सिंह दीदेवार का व्याख्यान 10 सितंबर को।
नई दिल्ली। सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन का "विश्व एक घर" कार्यक्रम हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जी-20 पर बैठक 12 सितंबर को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन समीप सेंट्रल पार्क, नई दिल्ली में आयोजित होगा।
भारत की G 20 की अध्यक्षता में 60 स्थानों पर 200 से भी ज्यादा बैठकें आयोजित की गई।
9 और 10 सितंबर को भारत मंडपम , प्रगति मैदान नई दिल्ली में G 20 की बैठक चल रही है। 20 सदस्य देश ,9 अतिथि देश और 14 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नेता और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वार्ता कर रहे हैं।
आरजेएस पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि आरजेएस पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस की G-20 पर बैठक में आर्थिक विश्लेषक व पत्रकार मनोहर मनोज , सुरजीत सिंह दीदेवार तथा कवि अशोक कुमार मलिक का संवाद होगा तथा कार्यक्रम का समापन लाफ्टर एंबेसडर दुर्गादास आजाद के हास्य योग से होगा।
10 सितंबर को दीदेवार जीवन ज्योति के सहयोग से
आकर्षण का नियम विषय पर आधारित वेबीनार को विचारक सुरजीत सिंह जी दीदेवार संबोधित करेंगे ।इसमें प्रश्नोत्तरी के माध्यम से शंकाओं का समाधान होगा।
अमृत काल का सकारात्मक भारत भाग 2 की श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की अगली कड़ी में रविवार 17 सितंबर को द अवेयर कंज्यूमर के सहयोग से विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर इमर्जिंग पेशेंट्स फॉर पेशेंट सेफ्टी विषय पर बैठक होगी।
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित एनएबीएच पेशेंट सेफ्टी सम्मेलन को ली- मेरिडियन होटल,नई दिल्ली से आरजेएस पीबीएच टेक्निकल टीम लाइव प्रसारित करेगी।
अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएच) भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) का एक घटक बोर्ड है। आरजेएस पीबीएच विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर इमर्जिंग पेशेंट्स फॉर पेशेंट सेफ्टी पर ऑन द स्पॉट लाईव दिखाएगा और
यहां उपस्थित वक्ताओं से संवाद करेगा।
पेशेंट सेफ्टी एंड ऐक्सेस इनीशिएटिव फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से आरजेएस पीबीएच इस सम्मेलन का समर्थन करता है।
सम्मेलन में भाग लेने वाले वक्ता इंटरनेशनल कंज्यूमर पाॅलिसी एक्स्पर्ट प्रो.बिजाॅन कुमार मिश्रा आमंत्रित होगें तथा जानेमाने फार्मासिस्ट प्रफुल्ल डी शेठ अध्यक्षता करेंगे जो पीएसएआईआईएफ के उपाध्यक्ष हैं।
रविवार 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से ऑनलाइन पाॅजिटिव मीडिया प्रबोधन कार्यशाला को मुख्य अतिथि प्रो.के.जी.सुरेश,
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के
कुलपति संबोधन देंगे वहीं मुख्य वक्ता प्रसार भारती के कंसल्टेंट पत्रकार उमेश चतुर्वेदी और अतिथि वक्ता पूर्व आईटी ऑफिसर भारत सरकार निखिलेश मिश्रा का संवाद होगा।
उदय मन्ना
आरजेएस पीबीएच
संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक
8368626368.
Comments
Post a Comment