22 जनवरी 2024 को पूरे देश में मनाएं दीपावली। #rjspositivemedia

22 जनवरी 2024 को पूरे देश में मनाएं दीपावली।
नई दिल्ली।श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल नरेन्द्र ने पूरे देश के सनातनी बहन, भाईयो से आग्रह किया है,कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य नव मंदिर में भगवान के प्रवेश के पावन अवसर दीपावली जैसा महोत्सव मनाना चाहिए। श्री नरेन्द्र ने कहा,कि प्रत्येक सनातनी जब भगवान श्रीराम के वापस अयोध्या आगमन पर दीपावली मनाता है,तो अब भगवान के नव मंदिर में प्रतिष्ठित होने को लेकर पूरा देश दीपो से जगमग हो, अपने अपने घरो को दूधिया प्रकाश से जगमगाया जाए,तभी हमारी सनातनी पंरापरा को हमारी आगे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की है,कि भगवान श्री राम की नव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिवस पर पूरे भारत में ही बल्कि विश्व में करोड़ों दीपो से देदीप्यमान होगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा, संगठन मंत्री दीपक गुप्ता, किरणदीप कौर, हरिद्वार की पुण्यदायी अभियान सेवा समिति के प्रमुख रवीन्द्र गोयल सहित पूरी टीम ने घर घर जाकर इस अभियान को मनाए जाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia