डा.कलाम जयंती पर आरजेएस पीबीएच के क्रिएटर्स समिट में युवाओं की छुपी प्रतिभा उजागर हुई . स्व० अहिबरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि।
डा.कलाम जयंती पर आरजेएस पीबीएच के क्रिएटर्स समिट में युवाओं की छुपी प्रतिभा उजागर हुई . स्व० अहिबरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि। दीपोत्सव से छठ महापर्व के मध्य में 23 अक्टूबर को आरजेएस परिवार करेगा भगवान चित्रगुप्त पूजन नई दिल्ली –डा.एपीजे अब्दुल कलाम जयंती -विश्व छात्र दिवस पर राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने 450वां राष्ट्रीय कार्यक्रम "युवा क्रिएटर्स समिट" आयोजित किया। उन्होंने कहा कि अगले दीपोत्सव से छठ महापर्व तक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। जबकि 23 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त पूजन से उनकी शिक्षाओं को ग्रहण किया जाएगा। क्रिएटर्स शिखर सम्मेलन को सह-आयोजक धनपति सिंह कुशवाहा के मामाजी स्वर्गीय श्री अहिबरन सिंह की स्मृति में आयोजित किया गया, जिनका 25 सितंबर, 2025 को निधन हो गया था। कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।आरजेएस पीबीएच -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया की हेड क्रिएटिव टीम आकांक्षा मन्ना ने मंच , संचाल...