भारतीय मूल की कुचिपुड़ी नृत्यांगना लंदन निवासी अरुणिमा ने दिल्ली में नृत्य से मचाई धूम। rjspositivemedia@gmail.com

भारतीय मूल की कुचिपुड़ी नृत्यांगना लंदन निवासी अरुणिमा ने दिल्ली में नृत्य से मचाई धूम।      
नई दिल्ली।50 से अधिक देशों में कुचिपुड़ी नृत्य की तीन हजार से अधिक प्रस्तुति दे चुकीं अरुणिमा कुमार ने अपने नृत्य से नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सूर्य वंदना, दुर्गा स्तुति, कृष्ण-कालिया प्रसंग और अर्ध नारीश्वर पर आधारित प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गईं। 
लंदन निवासी और मूलत: भारतीय अरुणिमा कई आयोजनों के सिलसिले में भारत यात्रा पर हैं।  पद्मभूषण स्वप्नसुंदरी और पद्मश्री गुरू जयरामा की शिष्या अरुणिमा को अपने शास्त्रीय नृत्य के लिए ‘ब्रिटिश एंपायर मेडल‘ से सम्मानित किया जा चुका है। 
वह बकिंघम पैलेस में प्रस्तुति देने के अलावा लंदन में पीएम हाउस 10, डाउनिंग स्ट्रीट पर भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने क्वीन एलिजाबेथ जुबली समारोह में भी नृत्य प्रस्तुति दी थी। साथ ही भारतीय नृत्य की कला कई देशों के कलाप्रेमी सैकड़ों लोगों को प्रशिक्षण भी दे चुकी हैं। कुचिपुड़ी नृत्य कला को जीवंत रखने के लिए समय-समय पर भारत में भी अपनी कला प्रस्तुति के लिए आती रहती हैं।

rjspositivemedia@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia