"आप का प्रयास" संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चों को जीवनोपयोगी सामग्री वितरित।
नई दिल्ली। सामाजिक संस्था आप का प्रयास ने अपने अकल्पनीय प्रयास से विभिन्न जिलों के स्कूलों से आए करीब 512 दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से संबंधित सहित जीवनोपयोगी सामग्री वितरित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की गई।
महाराजा अग्रसेन पार्क, कश्मीरी गेट, दिल्ली स्थित प्रांगण में चांदनी चौक के निगम पार्षद सुमन गुप्ता ने इस अभूतपूर्व कार्य के लिए नाकेवल संस्था की सराहना की, बल्कि उनके लिए यथायोग्य सहयोग का भी आश्वासन दिया।
आप के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कमल किशोर गोयल ने कहा,कि नर सेवा नारायण सेवा भले ही एक अमूल्य आचरण हो सकता है। लेकिन करीब 512 बेसहारा एवं दिव्यांग बच्चों को एकत्रित कर जन उपयोगी वस्तुओं को उन्हें श्रद्धाभाव से समर्पित करना, समाज के लिए सेवाभाव का उदाहरण है।
संस्था के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा,कि कार्यक्रम में सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित कर उनके स्कूलों को व्हील चेयर, ग्रुप हेयरिगं एड, कम्प्यूटर, लेपटॉप, प्रिंटर,दौना मेकिंग मशीन, स्वेटर, खाद्य व खेल सामग्री इत्यादि वितरित की गई।
। इस अवसर पर प्रवीण कसेरा, संजय मित्तल, कैलाश चंद्र,अशोक गोयल, मुरारी लाल गोयल, देवेन्द्र सर्राफ, राजीव अग्रवाल,विजय शर्मा, रामकिशन अग्रवाल,प्रदीप शर्मा,राजकुमार गुप्ता,राकेश शर्मा,संजीव गुप्ता,कमलकांत बंसल,जितेन्द्र शर्मा,दीपक जैन, विक्रम यादव,मुकुल रस्तोगी, मयंक अग्रवाल,अतुल गुप्ता, रजनीश गुप्ता,सुरेश गुप्ता, विनोद गुप्ता,चन्द्रशेखर गर्ग, चरनजीत सिंह,संदीप जैन,हर्ष गुप्ता भूमि गुप्ता,पूजा शर्मा, अर्चना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
RJS POSITIVE MEDIA
8368626368
Comments
Post a Comment