Posts

Showing posts from November, 2026

यमुनापार के मौनी बाबा मंदिर प्रांगण में सामूहिक गोवर्धन पूजन का भव्य आयोजन होगा।

Image
यमुनापार के मौनी बाबा मंदिर प्रांगण में सामूहिक गोवर्धन पूजन का भव्य आयोजन होगा। पूर्वी दिल्ली (सं.)। दीपावली महोत्सव के बाद मनाए जाने वाले दिनांक 10 नवंबर 2026 मंगलवार को शाम 7 बजे श्री गोवर्धन पूजन का पहली बार भव्य आयोजन ब्रह्मपुरी स्थित श्री मौनी बाबा मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी जोरों पर है। श्री शिव मंदिर(मौनी बाबा मंदिर) निर्माण एवं विकास समिति पंजी.के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया,कि मौनी बाबा मंदिर के विशाल प्रांगण में स्थानीय जनता के अनुरोध पर भगवान श्री गोवर्धन महाराज का भव्य पूजन अर्चन सामूहिक रुप से किया जाएगा। उन्होंने कहा,कि सनातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए मंदिर प्रांगण में सभी त्यौहारो को धूमधाम से मनाए जाने का संकल्प लिया गया है। मंदिर प्रांगण में आहुत बैठक में जीत राम शर्मा,प्रशांत निर्वांण, राजेन्द्र राजा, सतीश राघव,रोहताश,अजय त्यागी, महेंद्र पाल, पंकज शर्मा ने भी इस भव्य आयोजन के लिए अपने विचार रखे।