Posts

आठ स्कूलों के 312 बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बाधा।

Image
आठ स्कूलों के 312 बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बाधा। नई दिल्ली।"आस"-एन एसोसिएशन फाॅर सोशल वैलफेयर (पंजी.)के तत्वावधान में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के आहृवान के चलते राष्ट्रीय बाल भवन,इन्द्रजीत गुप्त मार्ग,नई दिल्ली में आठ सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के करीब 312 छात्र-छात्राओ ने हिस्सा लिया। जिसमें राष्ट्र पर अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देशभक्तों के चित्रों को उकरा गया। संस्था के महासचिव पवन दीक्षित ने बताया,कि गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म संप्रदाय के बच्चों ने इसमें भाग लेकर आपसी भाईचारे का भी पैगाम दिया। मुख्य अतिथि इम्वा प्रेजिडेंट राजीव निशाना व अन्य अतिथिगणों में श्रीमती रेणुका गुप्ता, भाजपा नेता धर्मवीर शर्मा, विजय शर्मा को स्मति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने देशभक्ति गीतो पर नृत्य किया। कार्यक्रम में श्री मती ललिता गुप्ता,संजय जैन, रामकिशन अग्रवाल,किशन कुमार श...

मेडिटेशन द्वारा तनाव से मुक्ति विषय पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा NDMC में कार्यशाला का आयोजन

Image
*मेडिटेशन द्वारा तनाव से मुक्ति विषय पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कार्यशाला का आयोजन* नई दिल्ली । आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में, माँ तुझे सलाम थीम को लेकर पत्रकारों एवं राजनेताओं हेतु मेडिटेशन द्वारा तनाव मुक्ति विषय पर एक प्रेरक कार्यशाला  स्थानीय एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। यह आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज जो संस्कार देती है वो निश्चित रूप से हमारे जीवन के लिए फलदायक है। आध्यात्मिकता के आधार पर ही विश्व को हमने नैतिक मापदंड अपनाने की प्रेरणा दी है। भारत के दर्शन एवं आध्यात्मिकता को देश विदेश में फ़ैलाने का श्रेय विश्व व्यापी ब्रह्माकुमारी संस्था को जाता है।   आईआईएमसी, भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विव...

इंद्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा, दिल्ली ने 11अगस्त बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया।

Image
इंद्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा, दिल्ली ने 11अगस्त बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाने का निर्णय लिया। नई दिल्ली। वार बडा या त्यौहार ..वार तो हर रोज आता है, लेकिन त्यौहार वर्ष में एक बार आता है, इसलिए उसकी महत्ता बहुत जरुरी है। इन्द्रप्रस्थ चांदनी चौक ब्राह्मण सभा (पंजी.)की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया,कि इस बार भाई-बहन की असीम प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन दिनांक 11 अगस्त 2022 बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 12 अगस्त 2022 शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पहले मनाया जा सकता है। सभा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा,कि ब्राह्मण का धर्म है,कि जब कभी शास्त्रानुसार कभी तिथियों का आगे-पीछे हो जाता है,तो उसका निर्णायक हल निकालकर सभी सनातनी भाईयों तक संदेश पहुंचाना चाहिए।श्री शर्मा ने कहा,कि बढते कोरोना के मामलों को देखते हुए वर्चुअल बैठक के जरिए यह निर्णय सभा के वरिष्ठ सदस्यों श्रीमती लक्ष्मी देवी शर्मा, प्रदीप शर्मा,विजय शर्मा, चित्रेश शर्मा, धीरेन्द्र देव शर्मा, विपिन शर्मा, उमेश शर्मा,राधा शर्मा,वीना शर्मा, पूजा शर्मा, अनूप शर्मा,किरण त्र...

आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022को दोपहर सवा तीन बजे महा-राष्ट्रगान का आयोजन होगा.

Image
आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2022को दोपहर सवा तीन बजे महा-राष्ट्रगान का आयोजन होगा। नई दिल्ली। पब्लिक सर्विसेज एंड सेफ्टी ट्रस्ट (पंजी.) के तत्वावधान में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2022 (सोमवार) को दोपहर सही 3.15 मिनट पर पूरे देश में  महा-राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा।  ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुरेन्द्र मलिक ने बताया, कि करोलबाग स्थित 108 फुट ऊंची श्री हनुमान बाबा प्रतिमा वाले मंदिर के महंतश्री ओमगिरि महाराज की प्रेरणा से इस महा-राष्टगान से पूर्व दो मिनट का अलर्ट संदेश चलेगा, जिन्हें आडियो और वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।श्री मलिक ने बताया,कि इस कार्य के लिए युद्धस्तर पर दिन रात तैयारियां जारी है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुरेन्द्र मलिक को सकारात्मक कार्यों के मद्देनजर 6 अगस्त 2022 को डीएमए सभागार में सकारात्मक भारत आंदोलन का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। जहां तक मह...

भारत की सकारात्मक विभूतियों के सानिध्य में आरजेएस सकारात्मक राष्ट्रीय सम्मान का फीजिकल व वर्चुअल दिल्ली चैप्टर संपन्न.बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की ओर चला सकारात्मक भारत उदय सम्मान 2022.

Image
भारत की सकारात्मक विभूतियों के सानिध्य में आरजेएस सकारात्मक राष्ट्रीय सम्मान का फीजिकल व वर्चुअल दिल्ली चैप्टर संपन्न.बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की ओर चला सकारात्मक भारत उदय सम्मान 2022. पूर्वजों की स्मृति में महापुरुषों के‌ नाम आरजेएस का सकारात्मक राष्ट्रीय सम्मान2022 का दिल्ली चैप्टर संपन्न.  आरजेएस के सकारात्मक यौद्धाओं के श्रृंखलाबद्ध सम्मान की कड़ी में दिल्ली के बाद बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की तैयारी शुरू- समीक्षा बैठक  नई दिल्ली। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ और सकारात्मक भारत आंदोलन के सातवीं वर्षगांठ पर आयोजित आरजेएस सकारात्मक भारत उदय राष्ट्रीय सम्मान 2022 की कड़ी में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के बाद बिहार झारखंड और मध्य प्रदेश के कार्यक्रम की तैयारी शुरू। राम जानकी संस्थान,आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने  आजादी पर्व के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कहा कि डीएमए, दिल्ली में कार्यक्रम के बाद आरजेएस के सकारात्मक भारत आंदोलन से जुड़ने के लिए ‌काफी युवा आगे आए। रविवार को आयोजित आजादी की‌ अमृत गाथा-83 वेबिनार में आ...

आरजेएस सकारात्मक भारत- उदय राष्ट्रीय सम्मान 2022 का दिल्ली चैप्टर संपन्न- बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में तैयारी शुरू

Image
*आरजेएस सकारात्मक भारत- उदय राष्ट्रीय सम्मान 2022 का दिल्ली चैप्टर संपन्न- बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में तैयारी शुरू*  नई दिल्ली । राम जानकी संस्थान आरजेएस नई दिल्ली के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना और तपसिल जाति आदिबासी प्रक्टन्न सैनिक कृषि विकास शिल्पा केंद्र ,पश्चिम बंगाल के सचिव सोमेन कोले द्वारा सकारात्मक भारत आंदोलन की भारत में पहली बार महापुरुषों के नाम पूर्वजों की स्मृति का सम्मान सकारात्मक व्यक्तित्वों को प्रदान करने की अनूठी पहल की गई है। इसके अंतर्गत दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन,नई दिल्ली में देशभर से पहुंचे दर्जनों प्रदाताओं और अवार्ड्डीज का सम्मान किया गया। पद्मश्री से सम्मानित  हृदय रोग विशेषज्ञ स्व० डॉ. के के अग्रवाल के नाम का आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वीणा अग्रवाल, ट्रस्टी  हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया डॉ वीणा अग्रवाल के सुपुत्र निलेश अग्रवाल ने दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरीश त्यागी को प्रदान किया।    स्वतंत्रता सेनानी राव तुला राम के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान सहा...

वैचारिक साम्राज्यवाद के विरुद्ध वातावरण बनाएं संचार माध्यम: प्रो.संजय द्विवेदी। #rjspositivemedia

Image
वैचारिक साम्राज्यवाद के विरुद्ध वातावरण बनाएं संचार माध्यम: प्रो.संजय द्विवेदी 'भारत को भारत की नजर से देखने की जरुरत' महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोले आईआईएमसी के महानिदेशक नई दिल्ली, 3 अगस्त। भारतीय जन संचार संस्थान के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी ने संचार माध्यमों से वैचारिक साम्राज्यवाद के विरुद्ध वातावरण बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत का विचार वैश्विक है, क्‍यों‍कि भारत पूरे विश्‍व के कल्‍याण की कामना करता है। भारत दुनिया में केवल राजनीतिक हस्‍तक्षेप नहीं करता, बल्कि सांस्‍कृतिक और आध्‍यात्मिक संचार भी स्‍थापित कर रहा है। प्रो. द्विवेदी बुधवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार उमेश उपाध्याय, राजनीतिक विश्‍लेषक हर्षवर्धन त्रिपाठी एवं विश्‍वविद्यालय के जनसंचार विभाग के अध्‍यक्ष प्रो. कृपाशंकर चौबे भी उपस्थित थे। भारतीय डायस्पोरा का वैश्विक परिप्रेक्ष्य:...