आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ पर शनिवार 6 अगस्त से दिल्ली,पटना व झारखंड के RJS राष्ट्रीय कार्यक्रम का आगाज़ .दिल्ली, पटना और झारखंड के आजादी की‌ अमृत गाथा महोत्सव में सकारात्मक व्यक्तित्वों का होगा सम्मान.#rjspositivemedia,#rjsvani



आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ पर शनिवार 6 अगस्त से  दिल्ली,पटना व झारखंड के RJS राष्ट्रीय कार्यक्रम का आगाज़ .
दिल्ली, पटना और झारखंड के आजादी की‌ अमृत गाथा महोत्सव में सकारात्मक व्यक्तित्वों का होगा सम्मान.
#rjspositivemedia,#rjavani
नई दिल्ली। 
राम जानकी संस्थान आरजेएस द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ और सकारात्मक भारत आंदोलन की 7 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित आजादी की अमृत गाथा वेबीनार के 81 में अंक में शनिवार 6 अगस्त 2022 को दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन, दरियागंज ,नई दिल्ली में सुबह 11:00 बजे से होने वाले जय हिंद जय भारत महोत्सव में प्रदान किए जानेवाले अवार्ड्स पर चर्चा की गई। 
राष्ट्रीय सम्मान की घोषणा ऑडिटोरियम में मौजूद सकारात्मक भारत आंदोलन की शख्सियतों के बीच  किया जाएगा। 
आजादी की‌ अमृत गाथा के श्रद्धांजलि सत्र में डा. मुन्नी कुमारी, कामिनी कुमुद, प्रियंका सिन्हा,दीपा भूषण, मौ.इशहाक खान, रेनू श्रीवास्तव ने शहीद ऊधम सिंह ,कल्पना दत्त, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, मुंशी प्रेमचंद, मौ.रफी को श्रद्धांजलि दी। 
इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के नाम आरजेएस के प्रेरणास्रोत श्री रामजग सिंह और श्रीमती जनक दुलारी देवी ने अपने बड़े पिताजी श्री लालदेव सिंह बड़ी माता जी श्रीमती छठी देवी और छोटे पिताजी श्री दूजा सिंह और छोटी माता जी श्रीमती राजपातो देवी की स्मृति में आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान घोषित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने  सकारात्मक भारत आंदोलन के प्रेरक व्यक्तित्व और आरजेएस फैमिली के दिवंगत जानेमाने डा.के के अग्रवाल (पद्मश्री और डा बीसी राय पुरस्कार से सम्मानित) के नाम अवार्ड का प्रारूप जारी किया। 
वहीं आरजेएस फैमिली की बिहार, बेतिया की सहायक शिक्षिका स्वाति ओस्ता
और से.नि.नर्स रोजी एंथोनी के अपने 
  दिवंगत भाई फादर जोसेफ अलेग्जेंडर की‌ स्मृति में महान बैज्ञानिक स्टीफन विलियम हॉकिंग के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2022घोषित किया।
मोहित खन्ना ताल म्यूजिक सेंटर, दिल्ली से अभिषेक खंडेलवाल ने मौ.रफी के यादगार नग्मे प्रस्तुत किए।
आरजेएस सलाहकार प्रो बिजाॅन कुमार मिश्रा और ऑब्जर्वर दीपचंद्र माथुर ने कहा कि सकारात्मक महापुरुषों के नाम आरजेएस परिवार के पूर्वजों की स्मृति को नमन् करते हुए आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित है। आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना ने बताया कि जयहिंदजयभारत महोत्सव की अगली कड़ी का आयोजन नई दिल्ली के बाद जल्द ही पटना और झारखंड में आयोजित किया जाएगा। सभी कार्यक्रम ऑफलाईन -ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।

उदय मन्ना
संयोजक आरजेएस 
8368626368

Comments

Popular posts from this blog

वार्षिकोत्सव में झूम के थिरके नन्हे बच्चे।

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia

Population Growth for Sustainable Future was organised by RJS PBH on 7th July2024.