आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ परअमृत महोत्सव में मीडियाकर्मियों को डब्ल्यू जे आई ने तिरंगा और तिरंगा बैज प्रदान किया. #rjspositivemedia



 आजादी की‌ 75वीं वर्षगांठ पर
अमृत महोत्सव में मीडियाकर्मियों को डब्ल्यू जे आई ने तिरंगा और तिरंगा बैज प्रदान किया.

नई दिल्ली। भारत की आजादी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के लिए भारत माता के‌ लाखों सपूतों ने अपनी जान न्यौछावर कर दिए।
वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी की अगुवाई में 
 आजादी की‌ 75 वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव में 
वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने विशेष रूप से बनवाए तिरंगा बैज और राष्ट्रीय ध्वज हरियाणा और हिमाचल भवन के मीडिया सेंटर और प्रेस क्लब व आईएनएस दिल्ली में मौजूद  मीडियाकर्मियों को  प्रदान किए गए।
इस अवसर पर हरियाणा भवन मीडिया सेंटर में मुख्य मंत्री, हरियाणा सरकार के मीडिया सलाहकार अमित आर्य  ने अपनी शुभकामनाएं दी।
डब्ल्यू जे आई के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने कहा कि तिरंगे की आन, बान, शान बनी रहे, तिरंगा की रक्षा और सम्मान की सभी मीडिया कर्मियों ने शपथ ली। जब भी राष्ट्र का मामला आता है, तो हमारी ट्रेड यूनियन , कहीं भी पीछे नहीं होती है। 
तिरंगा बैज और राष्ट्रीय ध्वज वितरण अभियान में वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कुमार तोगा और संजय उपाध्याय, राष्ट्रीय प्रचार सचिव-उदय कुमार मन्ना , आदर्श तोलासिधरन, संस्थापक केरल यूनिट.
 डब्ल्यू जे आई दिल्ली यूनिट के सलाहकार देवेन्द्र सिंह पंवार, सचिव स्वतंत्र सिंह भुल्लर, कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन, सदस्य गण
जाॅन मैसी ,लक्ष्मण कुमार इंदौरिया,जितेन्द्र चतुर्वेदी आदि इस तिरंगा अभियान में शामिल रहे।
RJS POSITIVE MEDIA
8368626368..
9811705015.

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

आरजेएस के रक्षाबंधन पर्व में भारतीयों की सुरक्षा के लिए आध्यात्मिक कवच का संकल्प