ममता सागर फाउंडेशन का अभियान "हमारी इच्छा :हर घर शिक्षा" को आरजेएस पाॅजिटिव पाॅजिटिव मीडिया समूह द्वारा मिलेगा सहयोग.

आरजेएस पाॅजिटिव पाॅजिटिव मीडिया द्वारा हर घर शिक्षा अभियान 2023 को मिलेगा सहयोग नई दिल्ली। सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन के अंतर्गत सकारात्मक कार्यों और प्रयासों को समर्थन रहता है। आरजेएस फैमिली से जुड़ी सकारात्मक व्यक्तित्व समाजसेवी प्रतिभा दीक्षित बच्चों को शिक्षा देने का नये साल 2023 से एक अभियान शुरू कर रही हैं। "हमारी इच्छा:हर घर शिक्षा" को लेकर 31 दिसंबर 2022 को ममता सागर फाउंडेशन द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया। ममता सागर फाउंडेशन की संस्थापक विलक्षण प्रतिभा की धनी प्रतिभा दीक्षित आरजेएस फैमिली से जुड़ी हैं। उनके व्यक्तिगत निमंत्रण पर आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक भी वेबिनार में शामिल हुए। वेबिनार का संचालन कर रहे विपिन यादव जी द्वारा आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना को भी दो शब्द बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। श्री मन्ना ने कहा कि ममता सागर फाउंडेशन के 2 जनवरी 2023 को मुखर्जी नगर में होने वाले कार्यक्रम को आरजेएस पॉजिटिव मीडिया सहयोग करेगी। इसमें दिल्ली स्थित नेहरू विहार में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे अमित द्वारा क...