ममता सागर फाउंडेशन का अभियान "हमारी इच्छा :हर घर शिक्षा" को आरजेएस पाॅजिटिव पाॅजिटिव मीडिया समूह द्वारा मिलेगा सहयोग.

आरजेएस पाॅजिटिव पाॅजिटिव मीडिया द्वारा हर घर शिक्षा अभियान 2023 को मिलेगा सहयोग
नई दिल्ली। सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन के अंतर्गत सकारात्मक कार्यों और प्रयासों को समर्थन रहता है। आरजेएस फैमिली से जुड़ी सकारात्मक व्यक्तित्व समाजसेवी प्रतिभा दीक्षित बच्चों को शिक्षा देने का नये साल 2023 से एक अभियान शुरू कर रही हैं। "हमारी इच्छा:हर घर शिक्षा" को लेकर 31 दिसंबर 2022 को ममता सागर फाउंडेशन द्वारा एक वेबिनार का आयोजन किया गया।
ममता सागर फाउंडेशन की संस्थापक विलक्षण प्रतिभा की धनी प्रतिभा दीक्षित  आरजेएस फैमिली से जुड़ी हैं। उनके व्यक्तिगत निमंत्रण पर  आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक भी वेबिनार में  शामिल हुए। वेबिनार का संचालन कर रहे विपिन यादव जी द्वारा आरजेएस राष्ट्रीय संयोजक उदय मन्ना को भी दो शब्द बोलने के लिए आमंत्रित किया गया। श्री मन्ना ने कहा कि ममता सागर फाउंडेशन के 2 जनवरी 2023 को मुखर्जी नगर में होने वाले कार्यक्रम को आरजेएस पॉजिटिव मीडिया सहयोग करेगी।
इसमें दिल्ली स्थित नेहरू विहार में सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे अमित  द्वारा कमजोर वर्गों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का लाईव दृश्य भी दिखाया गया ।
यह अपने आप में एक प्रेरक नजारा था। एडवोकेट सुरेंद्र सिंह , समाजसेवी एम एल गुलाटी , धीरज बंसल, अर्पित अरोड़ा,नीरज और अशोक कारवा ने फाउंडेशन के प्रयासों को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया और आर्थिक सहयोग देने की इच्छा जताई। आरजेएस फैमिली से जुड़े ममता सागर फाउंडेशन के कार्यकारी सलाहकार एडवोकेट सुजीत कुमार 
का ये प्रयास सराहनीय है। 
RJS POSITIVE MEDIA
8368626368

Comments

Popular posts from this blog

वार्षिकोत्सव में झूम के थिरके नन्हे बच्चे।

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia

Population Growth for Sustainable Future was organised by RJS PBH on 7th July2024.