हनुमान जन्मोत्सव पर देर रात पहुंची यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया भव्य अभिनंदन।

हनुमान जन्मोत्सव पर देर रात पहुंची यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया भव्य अभिनंदन।
उत्तर पूर्वी दिल्ली।श्री हनुमान मंदिर (रजि.) समिति के तत्वावधान आयोजित 34 वीं विशाल शोभायात्रा देर रात सीलमपुर विधानसभा के ब्रह्म पुरी क्षेत्र में पहुंची, जहां स्थानीय विधायक अब्दुल रहमान अपने साथियों के साथ शोभायात्रा में आए भक्तों का स्वागत करने पहुंचे। स्थानीय आरडब्ल्यूए प्रधान परशुराम रावत ने बताया,कि यात्रा दोपहर मक्की सराय शाहदरा से चलकर देर रात ब्रह्मपुरी मेन रोड पहुंची, जहां स्थानीय विधायक अब्दुल रहमान ने मंदिर के महंतश्री सतीश भाई का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा,कि वर्ष 2020 में हुए दंगो के बाद पुलिस प्रशासन, स्थानीय विधायक व आरडब्ल्यूए ने मिलकर आपसी सौहार्द की मिसाल क्षेत्र में कायम की है।इस अवसर भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच जिले के डीसीपी जाॅय टिर्की, एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी, उस्मानपुर थाना एसएचओ सुकरम पाल सहित भारी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स व दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद थे।

RJS PBH -RJS POSITIVE MEDIA 
8368626368

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia