55 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।

55 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ।
नई दिल्ली। श्री रामचरित मानस समिति (पंजी) के तत्वावधान में चौमुखा महादेव मंदिर, हौजकाजी, दिल्ली में 55 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समिति के महामंत्री पंडित चितवन शर्मा ने बताया,कि इस अवसर में मंदिर में 24 घंटे का संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वाद्य वृंद यंत्रों के साथ उत्कृष्ट प्रस्तुति में सैकड़ों भक्तों ने आनंद वेला का रसपान किया। श्री शर्मा ने बताया,कि ब्रह्मलीन गुरुदेव पं.जगदीश प्रसाद शर्मा (पालम वाले), ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर मां शुभमूर्ति जी, ब्रह्मलीन संस्थापक पंडित घनश्याम दास शर्मा जी द्वारा निर्मित इस प्रथा को समिति आज तक जीवंत रखे हुए हैं। 
उन्होंने बताया,कि कार्यक्रम में भगवान श्री राम का संकीर्तन,छप्पन भोग का प्रसाद सहित भंडारे का आयोजन किया गया। चौमुखा म्युजिकल ग्रुप के मनी प्रसाद, राजेन्द्र कुमार, दर्शन लाल और गोविंद ने 24 घंटे अखंड रामायण पाठ की आलौकिक प्रस्तुति दी।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमोद कुमार शर्मा, सुशील कुमार गोयल, बालकिशन शर्मा, योगेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र वर्मा, सुरेन्द्र खंडेलवाल, रविन्द्र वर्मा,गोपी किशन सेठ,शिवरतन शर्मा, गोपाल कृष्ण शर्मा,अजय गुप्ता, अनिल शर्मा, ऋषिपाल शर्मा,प्रकाश शर्मा, अशोक भारद्वाज,सुरेन्द्र कुमार शर्मा, रमेश सेठ, मुकेश शर्मा, सुरेश पंडित, अशोक भारद्वाज,शुभम शर्मा,लव जेटली, श्रीमती मीनू शर्मा आदि ने सहयोग किया। प्रभु श्रीराम के दर्शन करने संत, महात्माओं व राजनेताओं का भी तांता लगा रहा।

Comments

Popular posts from this blog

वार्षिकोत्सव में झूम के थिरके नन्हे बच्चे।

प्रबुद्ध समाजसेवी रमेश बजाज की प्रथम पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप व भंडारे का आयोजन। #rjspbhpositivemedia

Population Growth for Sustainable Future was organised by RJS PBH on 7th July2024.