धूमधाम से मनाया गया न्यायाधीश भगवान श्री शनि महाराज का जन्मोत्सव शनि जन्मोत्सव ,151 किलो के लड्डू का लगाया भोग। #rjspbh


धूमधाम से मनाया गया न्यायाधीश भगवान श्री शनि महाराज का जन्मोत्सव 
शनि जन्मोत्सव ,151 किलो के लड्डू का लगाया भोग। 
नई दिल्ली। श्री शिव नवग्रह मंदिर धाम (पंजी.) गांधी मैदान, चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन गेट नं .5, दिल्ली के तत्वावधान में 26 वां श्री शनि देवता जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री शिवशंकर जी महाराज ने बताया,कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनिदेव महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।महंत श्री शिवशंकर ने बताया,कि आचार्य मुकेश शास्त्री व सतीश कुमार की‌ देखरेख में आज प्रातः विशेष पूजा अर्चना के बाद आम भक्तजनों ने प्रातःशनि महाराज का तैलीय अभिषेक किया तत्पश्चात शनि महाराज का भव्य व दिव्य श्रृंगार करके 151 किलो के विशाल लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।आचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया,कि शनि बाबा को भव्य रथ में विराजमान कर बैंड बाजो व अन्य झांकियों के साथ नगर परिक्रमा कराई गई। यात्रा ओमेक्स चौक से शुरू होकर, टाउन हॉल, फतेहपुरी,पान मंडी,नया बांस,खारी बावली,चर्च मिशन रोड, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन,कोडिया पुल होती हुई वापिस मंदिर पहुंची।जगह जगह श्रद्धालुओं ने शनि महाराज की आरती उतार कर आशीर्वाद लिया।श्री शास्त्री ने बताया,कि यात्रा संपन्न होने के बाद शनिदेव महाराज के भजनो से युक्त शनि संध्या का आयोजन किया गया। व्यवस्था प्रमुख सतीश कुमार ने बताया,कि शनि जन्मोत्सव पर बाबा के दर्शनो के लिए राजनेताओ, धार्मिक व सामाजिक प्रबुद्ध जनों का आगमन रहा।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

राष्ट्रीय वन महोत्सव (1-7 जुलाई,2026)प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर, कहातुलसी का पौधा पर्यावरण को बेहतर और‌ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। (#rjspositivemedia)