भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम (ECGC) के निदेशक बने राजीव कुमार राणा ।
भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम (ECGC) के निदेशक बने राजीव कुमार राणा ।
नई दिल्ली (विजय शर्मा)।
भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग ने राजीव कुमार राणा को ECGC (भारतीय निर्यातक ऋण गारंटी निगम) लिमिटेड के निदेशक मंडल में गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 7 सितंबर 2026 के आदेश के आधार पर की गई है।
मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ECGC लिमिटेड के एसोसिएशन ऑफ आर्टिकल्स के अनुच्छेद 63 के तहत राष्ट्रपति ने राजीव कुमार राणा की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति 16 सितंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह तीन साल की अवधि या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। इस संबंध में वाणिज्य विभाग के TFS अनुभाग के अवर सचिव अंकित श्रीवास्तव की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों और ECGC लिमिटेड, मुंबई के कंपनी सचिव को भी भेजी गई हैं।
Comments
Post a Comment