दशहरा समारोह के समापन पर विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया।

दशहरा समारोह के समापन पर विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया।
पूर्वी दिल्ली (सं.)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं व दशहरा समारोह को उत्साहवर्द्धन तरीके से संपन्न होने पर श्री नवयुवक कला संगम,मौनी बाबा मंदिर, ब्रह्मपुरी ने सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया। संस्था के महासचिव श्री प्रदीप जैन ने बताया,कि दिल्ली पुलिस के उत्तर पूर्वी जिला के डीसीपी राहुल अलवाल, एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा सहित दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अजय महावर, निगम पार्षद अनिल कुमार शर्मा गौड़, प्रीति गुप्ता,वीएचपी के दयालु जी महाराज, यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के प्रमुख जयभगवान गोयल सहित महान विभूतियों का आगमन इस दौरान हुआ।श्री जैन ने कहा,कि वर्ष 1978 से निरंतर कला संगम भव्य रामलीला का आयोजन करता आया है। जिसमें धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में मदद मिलती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर माता पिता की सेवा करना व भाई-भाई के आपसी प्रेम को जीवन में उतारने का संकल्प लीला देखने आए प्रत्येक नागरिक को कराया जाता है। संस्था के संरक्षक पूर्व सांसद लाल बिहारी तिवारी,सुरेश गोयल,शेखर शर्मा, सीताराम गुप्ता, जितेन्द्र उपाध्याय, राकेश चौधरी, ओमप्रकाश खिलौने वाले, रविन्द्र अग्रवाल, प्रेमवीर तोमर, हेमंत अवस्थी चिंटू, राजेन्द्र गर्ग, लोमेश त्यागी, परशुराम रावत, जीतराम शर्मा, किशोर शर्मा, अशोक शर्मा शास्त्री, रामकुमार भदोरिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

राष्ट्रीय वन महोत्सव (1-7 जुलाई,2026)प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर, कहातुलसी का पौधा पर्यावरण को बेहतर और‌ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। (#rjspositivemedia)