धूमधाम से मनाया गया न्यायाधीश भगवान श्री शनि महाराज का जन्मोत्सव शनि जन्मोत्सव ,151 किलो के लड्डू का लगाया भोग। #rjspbh
धूमधाम से मनाया गया न्यायाधीश भगवान श्री शनि महाराज का जन्मोत्सव शनि जन्मोत्सव ,151 किलो के लड्डू का लगाया भोग। नई दिल्ली। श्री शिव नवग्रह मंदिर धाम (पंजी.) गांधी मैदान, चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन गेट नं .5, दिल्ली के तत्वावधान में 26 वां श्री शनि देवता जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत श्री शिवशंकर जी महाराज ने बताया,कि ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन शनिदेव महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।महंत श्री शिवशंकर ने बताया,कि आचार्य मुकेश शास्त्री व सतीश कुमार की देखरेख में आज प्रातः विशेष पूजा अर्चना के बाद आम भक्तजनों ने प्रातःशनि महाराज का तैलीय अभिषेक किया तत्पश्चात शनि महाराज का भव्य व दिव्य श्रृंगार करके 151 किलो के विशाल लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।आचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया,कि शनि बाबा को भव्य रथ में विराजमान कर बैंड बाजो व अन्य झांकियों के साथ नगर परिक्रमा कराई गई। यात्रा ओमेक्स चौक से शुरू होकर, टाउन हॉल, फतेहपुरी,पान मंडी,नया बांस,खारी बावली,चर्च मिशन रोड, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन,कोडिया पुल होती हुई वापिस मंद...