डाक्टर भगवान नही, भगवान के अंश होते हैं -डा.हिमांशु
डाक्टर भगवान नही, भगवान के अंश होते हैं -डा.हिमांशु
नई दिल्ली (सं.)। राष्ट्रीय डाक्टर दिवस के अवसर पर वर्द्धमान महावीर सफदरजंग अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं हेड आफ दा डिपार्टमेंट डा.हिमांशु वर्मा ने कहा,कि मानवीय संवेदना को समझते हुए मरीज और तीमारदार डाक्टर को भगवान का रुप मानते हैं, लेकिन सच्चाई यह है,कि हम सभी डाक्टर पहले इंसान हैं और फिर उस भगवान के अंश के रूप में मरीजों के ईलाज में जुट जाते हैं, उन्होंने कहा, कि हमसभी डाक्टरों का प्रयास होता है,कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर ईलाज मिले और वो जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार में जाएं, लेकिन कई बार कुछ ऐसा भी हो जाता है,कि डाक्टरों के बेहतर प्रयास के बावजूद मरीज की जान नही बच पाती,तो ऐसे में डाक्टरों को दोष देना ठीक नहीं होता।श्री वर्मा ने कहा,कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज के शत्रु नही होते, बल्कि हमारा प्रयास होता है,कि उन्हें बेहतर ईलाज मिले। उन्होंने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा,कि सफदरजंग अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के लिए आधुनिक उपकरणों व नई तकनीकों के माध्यम से उनके जीवन की रक्षा की जा सकती है।इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि इस बार गर्मी कुछ ज्यादा पढ रही है,मौसम की आद्रता से लोगों की परेशानी बढ रही है, जिसके चलते किडनी के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए,साथ ही समय समय पर चेकअप कराते रहना चाहिए।
Comments
Post a Comment