26वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर ... #rjspositivemedia
26वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर ... #rjspositivemedia
नई दिल्ली। श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी) के तत्वावधान में आयोजित 26 वी अस्थि कलश विसर्जन यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। हर वर्ष पितृपक्ष में आयोजित यात्रा इस वर्ष दिनांक 08 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) प्रात 10 बजे आईटीओ स्थित शहीदी पार्क नई दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होगी। समिति के अध्यक्ष श्री अनिल नरेंद्र ने बताया, कि समिति विगत 25 वर्षों से उत्तर भारत व दिल्ली एनसीआर और दुबई सिंगापुर से करीब 1,69,818 संग्रहित अस्थि कलशो को विधिवत वैदिक रीति और मंत्रोच्चारण के साथ हरिद्वार में मां गंगा के आँचल में विसर्जित कर चुकी है। समिति के महामंत्री और यात्रा संयोजक श्री विजय शर्मा ने बताया, कि एकत्रित सभी अस्थि कलशों की सफाई करवाकर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को वैदिक रीति और 100 किलो दूध की धारा के साथ हरिद्वार, कनखल स्थित सती घाट पर विसर्जित किया जाएगा। समिति पिछले 25 वर्षों से ना सिर्फ दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग श्मशान घाटों से बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी हिंदू सिख भाइयों के करीब 695 अस्थि कलशों को भारत लाकर विधिवत विसर्जित कर चुकी है।
Comments
Post a Comment