पुरानी दिल्ली में सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंची सांसद स्वाति मालीवाल।

पुरानी दिल्ली में सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंची सांसद स्वाति मालीवाल।
नई दिल्ली(वि.)।सांवरिया सेठ का पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार स्थित शिवाला मंदिर,नाईवाडा में आगमन के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दर्शन करने पहुंची। 
गौरतलब है,कि शिवाला मंदिर में सांवरिया सेठ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति के साथ विगत दिन पर की गई थी।मंदिर समिति के सचिव मुकेश शर्मा ने बताया, इससे पूर्व सांवरिया सेठ को भव्य रथ में विराजमान कर नगर परिक्रमा कराई गई।श्री शर्मा ने बताया,कि यात्रा में 251 सुहागिन महिलाएं मंगल कलश लेकर यात्रा की अगुवाई की। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नई सड़क,टाउन हॉल, चांदनी चौक,दरीबा बाजार,जामा मस्जिद गेट नं.3 के बाहर से चावड़ी बाजार,बडशाहबुल्ला होती हुई वापस श्री शिवाला मंदिर,नाईवाडा पहुची, जहां सांवरिया सेठ की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक रीति व विधि विधान से कराई गई। श्री शर्मा ने बताया,कि इस पूरे कार्यक्रम में अशोक जैन, अमित झा, सुनील झा, उज्जवल चौरसिया,आरव शर्मा,शरद झा, देवानंद शर्मा सहित महिला मंडल ने मालीवाल का अभिनंदन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आरजेएस के बोधि दिवस जागरण सप्ताह उद्घाटन में सामाजिक न्याय हेतु बुद्ध का वैज्ञानिक मार्ग उजागर

प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने दिखाई गजब की प्रस्तुति.

राष्ट्रीय वन महोत्सव (1-7 जुलाई,2026)प्रदूषण से मुक्ति के लिए देशी पौधों की मुहिम लेकर ओडिशा से दिल्ली पहुंचे ग्रीन क्रूसेडर, कहातुलसी का पौधा पर्यावरण को बेहतर और‌ सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करता है। (#rjspositivemedia)