Posts

महर्षि दयानंद सरस्वती का 198वें जन्मोत्सव पर आरजेएस की 135 वीं बैठक नजफगढ़ मेट्रो कार्यालय में संपन्न,16फरवरी से बैठकों का नया प्रारूप जारी. स्व० रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान की स्मृति में आरजेएस का महर्षि दयानंद सरस्वती राष्ट्रीय सम्मान2021 घोषित.

Image
महर्षि दयानंद सरस्वती का 198वें जन्मोत्सव पर आरजेएस की 135 वीं बैठक नजफगढ़ मेट्रो कार्यालय में संपन्न,16फरवरी से बैठकों का नया प्रारूप जारी.  स्व० रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान की स्मृति में आरजेएस का महर्षि दयानंद सरस्वती राष्ट्रीय सम्मान2021 घोषित.  नई दिल्ली ।(आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) स्वामी दयानंद सरस्वती की 198 वी जयंती पर रामजानकी संस्थान,आरजेएस नई दिल्ली द्वारा 12फरवरी2021को नजफगढ़ मेट्रो  कार्यालय में आरजेएस की 135वीं सकारात्मक बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वक्ताओं और अतिथियों ने आर्य समाज के संस्थापक और सत्यार्थ प्रकाश के लेखक स्वामी दयानंद सरस्वती और स्थानीय समाजसेवी, आर्य समाज के अनुयायी स्वर्गीय रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान को पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक के सह-आयोजक नजफगढ़ मेट्रो समाचार पत्र के संपादक शिवकुमार यादव व भावना शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। शिवकुमार यादव ‌ने स्व०रघुनाथ सिंह आर्य प्रधान की स्मृति में स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम आरजेएस का राष्ट्रीय सम्मान 2021घोषित किया। मंच संचालन आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कु...

198 वां महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर कृतज्ञ केंद्रीय आर्य युवक परिषद की श्रद्धांजलि.जातपात व दलगत से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में सोचे समाज -डॉ वागीश आचार्य(गुरुकुल एटा)महर्षि दयानंद ने वैचारिक क्रांति का शंखनाद किया -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

Image
198 वां महर्षि दयानंद जन्मोत्सव पर कृतज्ञ केंद्रीय आर्य युवक परिषद की श्रद्धांजलि. जातपात व दलगत  से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में सोचे समाज -डॉ वागीश आचार्य(गुरुकुल एटा) महर्षि दयानंद ने वैचारिक क्रांति का शंखनाद किया  -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य शुक्रवार 12 फरवरी 2021(आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया) केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में युग प्रवर्तक, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती का 198 वां जन्मोत्सव ऑनलाइन जूम पर आयोजित किया गया । उल्लेखनीय हैं कि महर्षि दयानंद का जन्म 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा ग्राम में हुआ था और बचपन का नाम मूलशंकर था । यह कॅरोना काल में परिषद का 173 वा वेबिनार था । वैदिक विद्वान डॉ वागीश आचार्य ने कहा कि आज जातपात, प्रांतवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र हित के बारे मे सोचने की आवश्यकता है । महर्षि दयानंद के आदर्श सार्वभौमिक है और रहेगे, आवश्यकता उन पर चलने की है, उन्हें जीवन में आत्मसात करने की है । उन्होंने कहा कि आर्य समाज को आज चिंतन करना होगा व समाज को नया राजनीति दृष्टिकोण भी देना होगा कि सही क्या और गलत क्या है । आर्य समाज की आज प...

इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन(इम्वा)ने दिल्ली सरकार को मीडिया कर्मियों के हित में वैक्सीनेशन सहित तीन मांगों का ज्ञापन दिया : #rjspositivemedia

Image
इम्वा ने दिल्ली सरकार को तीन मांगों के लिए ज्ञापन दिया। इम्वा ने  सरकार से मांग की मीडिया कर्मियों को भी लगे कोविड वैक्सीन नई दिल्ली।इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिल्ली सरकार सूचना निदेशालय के निदेशक मनोज द्विवेदी को तीन मांगों के लिए ज्ञापन दिया।  दिल्ली सरकार से  पहली मांग की है कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए जो इंजेक्शन डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों  तथा पुलिस को लगाया जा रहा है वह मीडियाकर्मियों को भी इसी सूची में जल्द लगाया जाए, क्योंकि मीडियाकर्मी भी कोरोना वॉरियर्स हैं। साथ ही ज्ञापन में कहा कि कोरोना के संक्रमणकाल के दौरान जिन पत्रकारों ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में संचार के विभिन्न माध्यमों के साथ जनता को जागरूक करते हुए अपने प्राण भी न्योछावर किए है। ऐसे हमारे वीर पत्रकारों बंधुओ को कोरोना वॉरियर्स मानते हुए आपसे आग्रह है कि आप दिल्ली सरकार के शहीद पत्रकारों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए ठोस कदम उठाए।  दूसरी मांग यह है कि दिल्ली सरकार राजधानी दिल्ली के सभी जिल...

कोरोना वैक्सीन पर 172 वां(वेबिनार )आर्य गोष्ठी संम्पन्न कॅरोना वैक्सीन सुरक्षित अवश्य लगवाये-डॉ सुनील )भारतीय वैज्ञानिकों व डाॅक्टरों पर गर्व है-लायन आर के चिलाना

Image
कोरोना वैक्सीन पर 172 वां(वेबिनार ) आर्य गोष्ठी केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में संपन्न . कॅरोना वैक्सीन सुरक्षित अवश्य लगवाये -डॉ सुनील रहेजा) भारतीय वैज्ञानिकों व डाॅक्टरों पर गर्व है -लायन आर के चिलाना गुरुवार,11 फरवरी 2021, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "कोरोना वैक्सीन" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन ज़ूम पर किया गया । यह परिषद का कॅरोना काल में 172 वां वेबिनार था । जी बी पंत अस्पताल के एम एस डॉ सुनील रहेजा ने कहा की भारतीय वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है इसे सभी को लगवाना चाहिए तभी हम कॅरोना को मात दे पायेगे । उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सबसे पहले कोविड 19 वैक्सीन हेल्थकेयर कर्मियों यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और स्वास्थ्य से जुड़े लोगो को दी जाएगी। इनके बाद क़रीब दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स यानी राज्य पुलिसकर्मियों, पैरामिलिटरी फ़ोर्सेस, फ़ौज, सैनिटाइजेशन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। इसके बाद 50 से ऊपर आयु वालों और 50 से कम उम्र वाले उन लोगों को जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। 50 सा...

इक्कीसवीं सदी का पहला जनआंदोलन - किसान आंदोलन- किसान आंदोलन, कैसे हो समाधान---लक्ष्मेंद्र कुमार चोपड़ा

Image
इक्कीसवीं सदी का पहला जनआंदोलन - किसान आंदोलन और समाधान की राजनीति : लेखक- लक्ष्मेंद्र कुमार चोपड़ा(पूर्वADG DD) (चार पार्ट) प्रस्तुति- RJS POSITIVE MEDIA : किसान महापंचायत 09-02-2021  कुरुक्षेत्र के ग्राम गुमथला गडु पेहवा के छाया चित्र पार्ट-1,2 ,3&4के लेखक- लक्ष्मेंद्र कुमार चोपड़ा( Former ADG  DD) , दूरदर्शन,आकाशवाणी पार्ट-4- आसानों के वर्तमान आंदोलन से किसान संगठन चर्चा में आये । इस पर भी बहस हो रही है कि इन संगठनों की राजनीति क्या है । वस्तुतः सुधारों के इस समय में कृषि सुधारों के पहले व्यापार व औद्योगिक जगत में जीएसटी के प्रति असंतोष के स्वर मीडिया में सुनाई दिये थे । लेकिन तत्कालीन वित्त मंत्री श्री अरुण जैटली ने कुशलतापूर्वक समस्याओं को व्यापारिक व औद्योगिक जगत के संगठनों से चर्चा कर समस्याएं सुलझा लीं । हमारे देश में  ये चार सशक्त संगठन हैं :- 1. 1895 में स्थापित भारतीय औद्योगिक परिसंघ Confederation of India industry CII 2.1920 में स्थापित भारतीय वाणिज्य एवं उध्योग मंडल              ASSOCHA...

अलग अलग राजनैतिक दलों के समर्थन एवं परस्पर प्रतिद्वंदिता के चलते अशोभनीय व अशिष्ट शब्दों का प्रयोग सभ्य व्यक्ति से अपेक्षित नही है- निखिलेश मिश्रा

Image
देख रहा हूँ कि कई मित्र असहमत होने पर अपनी वाल पर तथा अन्य मित्रो की पोस्ट व टिप्पणीयों के अंतर्गत तरह तरह के अनुचित शब्द प्रयोग करते हुए अपना मत प्रस्तुत करते हैं। यह आचरण सख्त आपत्तिजनक है और मुझे पसन्द नही है। परिणामत: नेतृत्व के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग किये जाने के कारण असभ्य लोगों को बाहर का मार्ग दिखाना पड़ता है।  सत्ता या नेतृत्व तथा उनकी नीतियों की स्वस्थ आलोचना की स्वतंत्रता आपका संवैधानिक अधिकार है। अलग अलग राजनैतिक दलों के समर्थन एवं परस्पर प्रतिद्वंदिता के चलते अशोभनीय व अशिष्ट शब्दों का प्रयोग सभ्य व्यक्ति से अपेक्षित नहीं है।  सभी व्यक्तियों को सम्मानजनक एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार है। प्रायः ऐसी अशिष्ट भाषा व्यक्ति की शिक्षा, परिवेश, परिवार और संस्कारों का परिचय देती है। अतैव सभ्य व्यक्तियों को अपशब्दों के प्रयोग से दूर रहना चाहिए और ना ही इस बाबत किसी की नकल करनी चाहिए। सौभाग्य से मेरी मित्र सूची में सभी मित्र सुशिक्षित व सभ्य है किंतु यदा कदा ऐसे उदाहरण सामने आने पर सम्बन्धित को बाहर का मार्ग दिखाया जाना आवश्यक होता है। -निखिलेश मिश्रा। रिपोर्ट...

महंत गौरव शर्मा 36वीं दिल्ली स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पदक जीतने के लिए तैयार

Image
महंत गौरव शर्मा 36वीं दिल्ली स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पदक जीतने के लिए तैयार. नई दिल्ली: विश्व चैंपियन पावरलिफ्टर महंत गौरव शर्मा, जिन्होंने हाल ही में शूटिंग पर स्विच किया है, 36वीं दिल्ली स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो 8 फरवरी को मानव रचना शूटिंग रेंज, गांव पाली, हरियाणा में शुरू होने वाली है। गौरव ने इससे पहले 2019 खेलो मास्टर्स में 10 मीटर एआरएम शूटिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता था। इस आयोजन के बारे में उत्साहित गौरव ने कहा, "लॉकडाउन के बाद यह मेरी पहली प्रतियोगिता है। मैं इससे वास्तव में खुश हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मेरे कोच फलक शेर आलम मुझे अच्छी तरह से निर्देशित कर रहे हैं।"  गौरव इस साल डबल ट्रैप इवेंट में हिस्सा लेंगे। गौरव ने 17 साल की उम्र में पॉवरलिफ्टिंग शुरू करी थी। उन्होंने 2019 में यूरोपीय चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे।  "किसी भी एथलीट के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है और जब तिरंगा ऊंचा हो जाता है, तो  बहुत ही अच्छा लगता है," गौरव ने कहा। दिल्ली के एथलीट ने इंग्लैंड में 201...