Posts

*इम्वा की पहल पर द हंस फाउंडेशन करेगा मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद।**इम्वा के अनुरोध पर मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद को आगे आया द हंस फाउंडेशन**इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर द हंस फाउंडेशन देगा कोरोना से शहीद पत्रकारों के परिवार को एक लाख रुपए और बच्चों की शिक्षा का खर्च* ,#rjspositivemedia

Image
*इम्वा की पहल पर द हंस फाउंडेशन करेगा मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद।* *इम्वा के अनुरोध पर मृतक पत्रकारों के परिवार की मदद को आगे आया द हंस फाउंडेशन* *इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर द हंस फाउंडेशन देगा कोरोना से शहीद पत्रकारों के परिवार को एक लाख रुपए और बच्चों की शिक्षा का खर्च* नई दिल्ली, इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना ने कहा की दा हंस फाउंडेशन की प्रमुख माता मंगला जी से भेंट कर अनुरोध किया गया कि कोरोना जैसी महामारी या बीमारी के कारण हमारे कई पत्रकार दिल्ली, एनसीआर में शहीद हुए हैं ऐसे में सरकार की तरफ से मृतक पत्रकार के परिवार को कोई खास मदद नहीं मिल पाई है, अगर द हंस फाउंडेशन  मृतक पत्रकार के परिवार को एक लाख का सहयोग और उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च दे दें तो उससे मृतक के परिवार को कुछ सहयोग मिल सकता है। पत्रकारों कि इस बात को माता मंगला जी ने मान लिया और जल्द ही मृतक पत्रकार के परिवार को यह 100000 का सहयोग दिए जाने की बात कही। पत्रकारों से बात करते हुए राजीव निशाना ने कहा की अगर दिल्ली एनसीआर में पत्रकार कोरोना से शहीद हुए हों त...

ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा 146वीं आरजेएस सकारात्मक बैठक अहमदाबाद में 31 मार्च को. नेताजी सुभाष के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान2021 का लोकार्पण और महापुरुषों को श्रद्धांजलि . #rjspositivemedia

Image
ऑल मीडिया काउंसिल की आरजेएस सकारात्मक बैठक अहमदाबाद में 31 मार्च को. नेताजी सुभाष के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान का लोकार्पण और महापुरुषों को श्रद्धांजलि . (नई दिल्ली-अहमदाबाद) आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के श्रृंखलाबद्ध सकारात्मक बैठकों की कड़ी में ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा अहमदाबाद में 31 मार्च की बैठक में महापुरुषों को श्रद्धांजलि और नेताजी के नाम आरजेएस राष्ट्रीय सम्मान 2021 का लोकार्पण होगा।  आरजेएस के राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि राम-जानकी संस्थान, आरजेएस-नई दिल्ली द्वारा "राष्ट्र प्रथम भारत एक परिवार" थीम पर देश के कई राज्यों में बैठकें हो रही हैं। 25 राज्यों से जुड़ी आरजेएस फैमिली-पाॅजिटिव मीडिया के साथ सकारात्मक भारत आंदोलन पिछले साढ़े पांच साल से चल‌ रहा है। अपने पूर्वजों या परिजनों की स्मृति में भारत के महापुरुषों के नाम राष्ट्रीय सम्मान घोषित कर नई पीढ़ी तक परिवारजनों और भारतवासियों से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 146 वीं आरजेएस सकारात्मक बैठक का आयोजन 31 मार्च को शाम 3:00 बजे गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में हो...

नूतलपाटि वेंकट रमण... अभिव्यक्ति के हनन के खिलाफ मुखर रहे।एक श्रमजीवी पत्रकार के चीफ जस्टिस बनने की कहानी.--उतम मुखर्जी......#rjspositivemedia

Image
नूतलपाटि वेंकट रमण... अभिव्यक्ति के हनन के खिलाफ मुखर रहे एक श्रमजीवी पत्रकार के चीफ जस्टिस बनने की कहानी. 64 वर्षीय इस सज्जन का नाम है नूतलपाटि वेंकट रमण अर्थात एनवी रमना । पत्रकारिता से इनका गहरा लगाव रहा । देश के बहुप्रसारित अख़बार ईनाडु में दो साल तक रमना एडिटोरियल का काम देखते रहे। इसी ईनाडु के सौजन्य से ही ईटीवी का आगमन हुआ। बाद में यह चैनल टीवी 18 बना । तकरीबन डेढ़ दशक पहले एक इंटरव्यू में चयन होने के बाद सीनियर जॉर्नलिस्ट के रूप में मुझे भी रामोजी फ़िल्म सिटी में रहने , समझने का सौभाग्य हुआ था । उस समय धनबाद से एक पत्रकार सुनील कुमार को भी मैं मेरे साथ ले गया था । वहां उस समय रमना की बातें सुनने को मिली थी। एनवी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हनन के खिलाफ रहे। कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल कर उन्होंने यह संदेश दिया कि खबरों को दबाना उचित नहीं है। पत्रकारों को सूचना लेने और देने का अधिकार है।  घर में रहनेवाली महिलाओं को भी उन्होंने कामकाजी होने का दर्जा दिया। कहा खेतों में काम करनेवाली , पशु चरानेवाली , बच्चे पालनेवाली भी श्रमजीवी हैं। उन्हें भी मुआवजा पाने का हक है । प...

पत्रकार बना प्रधान न्यायाधीश छात्र नेता और श्रमजीवी पत्रकार रहा एक किसान का बेटा चौंसठ वर्षीय नूतलपाटि वेंकट रमण भारत का 48वां प्रधान न्यायाधीश नामित हो गए हैं। -----के. विक्रम राव

पत्रकार बना प्रधान न्यायाधीश         छात्र नेता और श्रमजीवी पत्रकार रहा एक किसान का बेटा चौंसठ वर्षीय नूतलपाटि वेंकट रमण भारत का 48वां प्रधान न्यायाधीश नामित हो गए हैं। अगले माह (24 अप्रैल 2021) यह तेलुगुभाषी विधिवेत्ता सर्वोच्च न्यायालय में नया पद संभालेंगे। इनका ताजातरीन निर्णय बड़ा जनवादी था। कश्मीर घाटी में इन्टरनेट पर से पाबंदियों को समाप्त करना। कारण बताया कि संवाददाता पर दबाव नहीं थोपना चाहिये। नागरिक स्वतंत्रता की इनकी पक्षधरता मई 1975 से ही दृढ़तर होती गयी। तब यह 18—वर्षीय युवा अविभाजित आंध्र—प्रदेश के कृष्णा जिला के अपने गांव पोन्नवरम में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद घर आया।  पिता ने उसे तत्काल मामा के शहर रवाना कर दिया। एक अतिरिक्त जोड़ा कपड़ा ले जाने को कहा। दस रुपये दिये। बस में बैठाया। उसी शाम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भारत पर आपातकाल थोप दिया था। जेल भरायी चालू हो गई थी। किसान पिता को भनक लग गयी थी कि सत्ता—विरोधी और लोकतंत्र—समर्थक पुत्र को पुलिस शीघ्र ही कैद में डाल देगी। युवा वेंकट रमण को इस बात का गिला था कि उसे यात्रा के लिये मिले ...

भारतीय संस्कृति का खूबसूरत रंग है बसंत ऋतु में होली का त्यौहार" --- मुकेश भोगल. #rjspositivemedia

Image
"भारतीय संस्कृति का खूबसूरत रंग है बसंत ऋतु में होली का त्यौहार" --- मुकेश भोगल  होली खुशहाली और मस्ती का प्रतीक पर्व है । यह रंग और गुलाल का पर्व है । यह पर्व प्रकृति के साथ सामंजस्य और सहभागिता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है । यह जीवन के दुखों को भुलाकर अंतरतम् में नया उत्साह भरने का पर्व है । यह समाज में सौहार्द और आपसी सहयोग बढ़ाने का संदेश देने वाला पर्व भी है। होली के रंग जन-मानस में खुशियां और उल्लास बिखेरते हैं। मस्ती और प्रेम का यह पर्व हमें आपस में जोड़ता है, रिश्तों में प्रेम के गहरे रंग भरता है। होली परंपरा, उल्लास और खुशियों के मणि-कांचन संयोग का उत्सव है। आइए, हम इस रंगोत्सव में डूबें, नाचे-गाएं और जीवन को जीवंत-ऊर्जावान बनाएं। होली उमंगों, मस्ती, उत्साह और स्नेह से भरपूर त्योहार है। जीवन में ऊर्जा का संचार करने वाला रंगोत्सव राग और रंग का त्योहार है। राग का अर्थ है संगीत और रंग का अर्थ है जीवन में खुशियों का आरंभ। इस ऋतु में जीवन और प्रकृति दोनों ही अपने आकर्षक रूप में होते हैं, संपूर्ण सृष्टि उल्लास से परिपूर्ण होती है। होली पर मात्र रंग और गुलाल ही नहीं...

गरीबी को मात देकर अशोक बने अव्वल दर्जे के सैंड आर्टिस्ट, मशहूर शिक्षक आरके श्रीवास्तव ने कहा बिहार का गौरव है सैंड आर्टिस्ट अशोक #rjspositivemedia, #rjsvani,#artist

Image
गरीबी को मात देकर अशोक बने अव्वल दर्जे के सैंड आर्टिस्ट, मशहूर शिक्षक आरके श्रीवास्तव ने कहा बिहार का गौरव है सैंड आर्टिस्ट अशोक   - बिहार के छपरा जिले के एक कलाकार  रेत पर  कलाकृति उकेर रहे है,  जिसके प्रतिभा को पुरा देश सलाम कर रहा है। गूगल बॉय कैटिल्य पंडित के गुरु आरके श्रीवास्तव ने सैंड आर्टिस्ट अशोक के प्रतिभा को सलाम किया है , देश के प्रतिष्टित शिक्षक आरके श्रीवास्तव ने बताया की आज अशोक से फ़ोन पर बातचीत हुआ, उनके द्वारा किया जा रहा कार्य समाज को नयी दिशा दे रहे है। हमें अशोक पर गर्व है। कौन है सैंड आर्टिस्ट अशोक ---- नेवाजी टोला धर्मशाला छपरा बिहार के रहने वाले श्री बबन महतो के पुत्र अशोक को बचपन से ही आर्ट का शौक था, आरके श्रीवास्तव ने बताया की बातचीत के दौरान अशोक ने बताया की साइन बोर्ड पेन्टिंग से कैरियर शुरू किया था  और उसी समय से लगातार कड़ी मेहनत से आर्ट को सीखते गए और सबसे बड़ी बात उन्होने बताया की खास तरीका भी है पेंटिंग बनाने का तरीका विकसीत किया जो बिना ब्रश के ही पेन्टिंग बनाते हैं 'बॉडी प्रिंट आर्ट' और इनकी पेंटिंग ...

मदरलैंड वॉइस के संपादक और प्रबंध संपादक को एक्सीलेंट इंडियन अवार्ड,. #rjspositivemedia

Image
मदरलैंड वॉइस के संपादक और प्रबंध संपादक को एक्सीलेंट इंडियन अवार्ड नई दिल्ली, 25 मार्च ।, दिल्ली, हिंदी पत्रिका मायापुरी व लोटपोट परिवार की तरफ से आज हिंदी दैनिक मदरलैंड वॉइस के प्रबंध संपादक नरेंद्र भंडारी तथा संपादक श्री संजय कुमार उपाध्याय को  एक्सीलेंस इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान जनपथ स्थित ली मेरीडियन होटल में उत्तम नगर विधायक नरेश बालियान, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र भंडारी, वरिष्ठ पत्रकार पी के बजाज ने दिया।      इस अवसर पर  आज एक्सीलेंस इंडियन अवार्ड में उत्तम नगर के एमएलए नरेश बाल्यान को  दिल्ली के बेस्ट एमएलए के अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया। नरेश बाल्यान के द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्य में इन्होंने अपने क्षेत्र में क्षेत्रवासियों की सबसे ज्यादा सहायता की है। उत्तम नगर के एमएलए नरेश बाल्यान जी ने अपने क्षेत्र वासियों के सुख दुख में हमेशा साथ दिया है। अमित साहनी (सीनियर एडवोकेट), पी.के बजाज (सीनियर पत्रकार) ,नरेंद्र भंडारी (सीनियर पत्रकार )तीनों लोगों ने नरेश बालियान जी को बेस्ट एमएलए के अवार्ड से सम्मा...