Posts

On World Teachers’ Day, AI lessons offer a classroom playbook- “recasting teaching as a collaborative profession” alongside AI.

Image
On World Teachers’ Day, AI lessons offer a classroom playbook- “recasting teaching as a collaborative profession” alongside AI.  World Teachers’ Day program hosted by RJS Positive Broadcasting House (RJS PBH) offered more than a tutorial on artificial intelligence in schools. By showing how to structure information, automate routine tasks and apply precision tools in the field, speakers mapped habits that could translate to local problem-solving.  RJS PBH 'S Webinar was organised  with Rakesh Saini MD,Silver Oak Public School, Swaroop Nagar GT Karnal Road ,New Delhi on 5 october 2025. Opening the 445th documented episode of RJS Positive Media, organizer Uday Kumar Manna distinguished UNESCO’s World Teachers’ Day on October 5 from India’s National Teachers’ Day on September 5, and set the theme: “recasting teaching as a collaborative profession” alongside AI. “The AI era has arrived,” he said. “Employers will soon ask about AI like they ...

रावण दहन नही,रावण अंत्येष्टि संस्कार कहिए।

Image
रावण दहन नही,रावण अंत्येष्टि संस्कार कहिए। नई दिल्ली। संयुक्त ब्राह्मण संघ के संयोजक एवं ब्राह्मण पेशवा पंडित राधेश्याम शर्मा जमादग्नि ने समस्त भारत के रामलीला आयोजकों से मांग की है,कि विजयदशमी पर जगह जगह होने वाले पुतले दहन का शीर्षक बदला जाएं।  उन्होंने शास्त्र सम्मत प्रमाण देते हुए कहा,कि रावण के पुतले दहन की जगह रावण अंत्येष्टि संस्कार कहां जाना चाहिए,और ये भी सर्वविदित है,कि परम प्रतापी रावण के वध के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने उनके संस्कार के लिए उनके कुल के भ्राता विभिषण को ही यह दायित्व सौंपा था, इसीलिए भगवान श्री राम की लीलाओं के मंचन के विजयादशमी के अवसर पर रावण के अंत्येष्टि संस्कार का दायित्व भी राजनेताओं, अभिनेताओं की बजाए शास्त्रों अनुसार लीला में अभिनय कर रहे विभिषण से ही करवाना चाहिए।श्री शर्मा ने कहा,कि हम ग्यारह दिनी रामलीला का मंचन अवश्य करते हैं, लेकिन इस भव्य आयोजन को धर्मानुसार किया जाए,तो सनातन संस्कृति के परिवेश में आगे आने वाली पीढी को सही ज्ञान हो पाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया,कि संघ पूरे देश की छोटी बडी रामलीला आयोजकों क...

रामलीला समाचार- स्कूली बच्चों ने सजाया रामलीला का मंच, जबरदस्त अभिनय से सभी का मन मोहा।

Image
रामलीला समाचार - स्कूली बच्चों ने सजाया रामलीला का मंच, जबरदस्त अभिनय से सभी का मन मोहा। पूर्वी दिल्ली ।विक्टर पब्लिक स्कूल, मौजपुर में आयोजित बाल रामलीला मंचन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के छात्रों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनके भावपूर्ण अभिनय, संवाद कौशल और मनमोहक प्रस्तुतीकरण ने सभी का मन मोह लिया।   कार्यक्रम का शुभारम्भ मंगलाचरण से हुआ, जिसके बाद एक-एक प्रसंग को छात्र-छात्राओं ने बड़े ही अनुशासन और लगन के साथ प्रस्तुत किया। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण एवं अन्य पात्रों की भूमिका निभाने वाले समस्त छात्रों ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया।  कार्यक्रम  का विशेष आकर्षण सीता-हरण, राम - सुग्रीव मैत्री और लंका दहन का दृश्य रहा,जिसने पूरे वातावरण को राममय बना दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा पांचाल ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा, “रामलीला केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि हमारे जीवन के आदर्शों और मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे मंचन से विद्यार्थियों...

मां कालका के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई।

Image
मां कालका के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। नई दिल्ली। प्राचीन सिद्धपीठ श्री कालकाजी मंदिर में तड़के से ही मां कालका के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित संजय भारद्वाज ने बताया,कि भागवत पुराण में देवी कुष्मांडा को अष्टभुजी माता बताया गया है, जिसमें देवी मां के हाथो में कमंडल, धनुष बाण,कमल का पुष्प, अमृत कलश,चक्र,गदा,और जप माला धारण की हुई है।  उन्होंने बताया,कि मां के इस स्वरूप की पूजा-अर्चना करने से शक्ति,सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। पंडित श्री भारद्वाज ने बताया,कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रत्येक द्वार पर पुजारी परिवार के पंडित हिमांशु भारद्वाज, सोनू भारद्वाज सुनील भारद्वाज, सुखलाल भारद्वाज, अतुल भारद्वाज, नवनीत भारद्वाज, पुनीत भारद्वाज,पार्थ भारद्वाज सहित टीम मां के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए भवन के मुख्य द्वारो की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजधानी दिल्ली में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर फार्मासिस्टस एम्प्लोईज एसोसिएशन का भव्य आयोजन

Image
राजधानी दिल्ली में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर फार्मासिस्टस एम्प्लोईज एसोसिएशन का भव्य आयोजन नई दिल्ली, 25 सितंबर 2025 - मौलाना आजाद  मेडिकल डेंटल  कॉलेज के ऑडिटोरियम में फार्मासिस्टस एम्प्लोईज एसोसिएशन द्वारा  'थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट' थीम पर वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के डिप्टी मेयर श्री जय भगवान यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान पर चर्चा की गई। डिप्टी मेयर ने फार्मासिस्टों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में लोक नायक अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. बी एल चौधरी,     अतिरिक्त महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाऐं, दिल्ली सरकार, श्रीमती मीनाक्षी हेमब्राम, DPSRU फार्मेसी कॉलेज के रजिस्ट्रार, फार्मेसी काउंसलिंक वाइस प्रेसिडेंट , ड्रग इंस्पेक्टर CDSCO एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्टस एम्प्लोईज एसोसिएशन के महासचिव श्री दिने...

निगम बोध घाट पर उत्तराचली / पूर्वांचली भाई बहनों के दाह संस्कार के स्थान की साफ सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा पखवाड़े को समर्पित।

Image
निगम बोध घाट पर उत्तराचली / पूर्वांचली भाई बहनों के दाह संस्कार के स्थान की साफ सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा पखवाड़े को समर्पित। नई दिल्ली। प्राचीन निगम बोध घाट,जमना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली में बीते दिनों आई बाढ के बाद उत्तराचली व पूर्वांचली भाई बहनों के दाह संस्कार के प्लेटफार्मों और मार्ग में करीब चार से पांच फुट जमी गाद को हटाए जाने का काम युद्धस्तर पर   जारी है।बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल सभा (पंजी.)व निगम बोध घाट संचालन समिति के मुख्य प्रबंधक सुमन कुमार गुप्ता ने बताया,कि कुछ दिनों पूर्व अंदर के प्लेटफार्मों पर तो दाह संस्कार का कार्य शुरू कर दिया गया था, लेकिन यमुना के डूब क्षेत्र में स्थापित उत्तराचली भाई बहनों के लिए बड़ी पंचायत द्वारा बनाए गए घाटो पर करीब चार से पांच फुट गाद जमी पड़ी थी,जिसको लेकर बडी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल सभा ने 30 लोगों की एक टीम बनाकर जेसीबी के द्वारा गाद हटाने का काम शुरू विशाल मिश्रा और अवधेश शर्मा की देखरेख में शुरू किया हुआ है। श्री गुप्ता ने बताया, निगम बोध घाट के समस्त स्टाफ ने ...

3129 संग्रहित अस्थि कलशों को लेकर 300 श्रद्धालु हरिद्वार रवाना ।20 सितम्बर को कनखल के सतीघाट पर होगा सामूहिक विसर्जन ।

Image
3129 संग्रहित अस्थि कलशों को लेकर 300 श्रद्धालु हरिद्वार रवाना । 20 सितम्बर को कनखल के सतीघाट पर होगा सामूहिक विसर्जन । नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से पितृपक्ष में निकाली जाने वाली 25 वीं सिल्वर जुबली अस्थि कलश विसर्जन यात्रा श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजी.)के तत्वावधान में शहीदी पार्क, आईटीओ, नई दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना हुई। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (अपराध शाखा) श्री देवेश चन्द्र श्रीवास्तव ने करीब 3129 संग्रहित अस्थि कलशों को पुष्पांजलि अर्पित कर विदा किया। संतों-महंतों की अगुवाई में वैदिक रीति से मंत्रोच्चारण के साथ महाकाल के भव्य रथ को आगे बढ़ाया। परमपूज्य आनंद विभूषित श्री 1008 डा.राजेश ओझा जी महाराज,राजमाता झंडेवाली माता मंदिर गोरखपार्क के महंत श्री राजेश्वरानंद जी महाराज,मरघट वाले बाबा श्री हनुमान मंदिर के महंत वरुण शर्मा,शिव नवग्रह मंदिर धाम, चांदनी चौक के महंत श्री शिवशंकर जी महाराज सहित अन्य संत महात्माओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समिति के अध्यक्ष अनिल नरेंद्र ने बताया, कि लगातार 25 वर्षों में समिति ने 1,69,818 (एक लाख उनहत्तर हजार आठ सौ ...