दिल्ली स्थित राजा गार्डन चौक पर चल रहा लेबर कार्ड बनवाने का कैम्प
दिल्ली स्थित राजा गार्डन चौक पर चल रहा लेबर कार्ड बनवाने का कैम्प शुक्रवार ,7 जनवरी ,मोती नगर विधानसभा में विधायक शिवचरण गोयल जी के सौजन्य से लेबर कार्ड बनाने का कैम्प राजा गार्डन चौक पर सुचारू रूप से चल रहा है। जिसमें कोई भी श्रमिक लेबर कार्ड बनवा सकता है और रिन्यू भी करवा सकता है। लेबर कार्ड बनवाने का कार्य संदीप भारद्वाज पिछले डेढ़ साल से लगातार कर रहे हैं, इससे हजारों की संख्या में श्रमिक लाभाविंत हुए हैं। आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग सचिव संदीप भारद्वाज ने बताया कि यह कार्ड बनाने के बाद मजदूरों को सरकार और श्रम मंत्रालय से काफी सहायता मिलेगी | दिल्ली के शिक्षा एवं श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने इस कार्ड के जरिए श्रमिकों के लिए कई लाभ जोड़े है | हमारे यहाँ नए लेबर कार्ड व रिन्यू करवाने के लिए शिविर लगाया गया है, अभी तक बड़ी संख्या में लोग यहाँ कार्ड बनवा चुके है | यह आप सभी की जिम्मेदारी है कि इसको लेकर आसपास के लोगों को जागरूक भी किया जाए | कार्ड बनवाने से होंगे श्रमिकों को ये लाभ :- शिक्षा के लिए आर्थिक सहा...